MCD कमिश्नर संजीव खिरवार ने पूरी दिल्ली में साफ-सफाई और प्रदूषण नियंत्रण के उपायों की समीक्षा की

नगर निगम दिल्ली (MCD) के कमिश्नर संजीव खिरवार ने पूरी दिल्ली में साफ-सफाई और प्रदूषण कम करने के उपायों का जायजा लेने के लिए अतिरिक्त आयुक्तों, सभी जोन के उपायुक्तों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की।

खिरवार ने सभी जोन को निर्देश दिया कि वे गहन सफाई (डीप क्लीनिंग) और नियमों के पालन को सख्ती से लागू करें, शिकायतों के निपटारे में तेजी लाएं और साफ-सफाई से जुड़े कार्यों की चौबीसों घंटे निगरानी सुनिश्चित करें।

खुले में बड़े पैमाने पर कचरा जलाने के मामलों के प्रति MCD की ‘जीरो-टॉलरेंस’ (सख्त मनाही) नीति को दोहराते हुए, आयुक्त ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने और फील्ड स्तर पर निगरानी को और मजबूत करने का निर्देश दिया।https://x.com/MCD_Delhi/status/2125612384350023906/photo/1