MCD कमिश्नर संजीव खिरवार ने ओखला लैंडफिल साइट पर पुराने कचरे के निपटान और ज़मीन को फिर से इस्तेमाल लायक बनाने के काम का जायजा लिया

दिल्ली नगर निगम (MCD) के आयुक्त संजीव खिरवार ने ओखला लैंडफिल साइट का निरीक्षण किया और वहां चल रहे पुराने कचरे (लेगेसी वेस्ट) के निपटान और जमीन को फिर से उपयोगी बनाने (लैंड रिक्लेमेशन) के काम की प्रगति की समीक्षा की।अतिरिक्त आयुक्त प्रसन्ना रामास्वामी जी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ, खिरवार ने कचरा निपटान कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

उन्होंने अधिकारियों को काम की गति बनाए रखने का निर्देश दिया, ताकि तय समय-सीमा के भीतर निर्धारित लक्ष्यों को हासिल किया जा सके।MCD के अनुसार, पुराने कचरे के निपटान के जरिए लैंडफिल की लगभग 60 प्रतिशत जमीन को फिर से उपयोगी बना लिया गया है।

इस जमीन का भविष्य में कैसे इस्तेमाल किया जाए, इसके लिए भी योजनाएं तैयार की जा रही हैं।यह पहल MCD के उन प्रयासों का हिस्सा है, जिनका मकसद लैंडफिल साइटों का कायाकल्प करना, कचरा प्रबंधन में सुधार लाना और दिल्ली को स्वच्छ बनाने में योगदान देना है।https://x.com/MCD_Delhi/status/2121193732762436093/photo/1

%d bloggers like this: