नई दिल्ली नगर परिषद (NDMC) के चेयरमैन मनोज कुमार द्विवेदी ने चाणक्यपुरी स्थित ‘चाणक्य रेल एन्क्लेव’ को परिषद की ‘विकेंद्रीकृत कचरा प्रबंधन पहल’ (Decentralised Waste Management Initiative) के तहत 10वीं ‘अनुपम कॉलोनी’ घोषित किया है।
यह घोषणा एक समारोह के दौरान की गई, जिसमें अध्यक्ष ने एक पट्टिका का अनावरण किया। यह पट्टिका टिकाऊ अपशिष्ट प्रबंधन (sustainable waste management) की दिशा में कॉलोनी के प्रयासों को मान्यता देती है।NDMC के अनुसार, ‘चाणक्य रेल एन्क्लेव’ में 98 फ्लैट हैं, जिनमें रेलवे विभाग के वरिष्ठ अधिकारी रहते हैं। इस आवासीय कॉलोनी ने NDMC के सहयोग से एक एकीकृत अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली विकसित की है।
NDMC ने विभिन्न टिकाऊ अपशिष्ट प्रसंस्करण (waste processing) तरीकों को लागू करने के लिए तकनीकी सहायता प्रदान की।इस पहल के तहत, कॉलोनी से निकलने वाले गीले कचरे को ‘एरोबिन’ (Aerobin) इकाइयों के माध्यम से संसाधित किया जाता है, जबकि बागवानी से निकलने वाले कचरे का प्रबंधन हवा के संचार (aeration) के लिए पाइपों से लैस तार की जाली वाले ढांचों (wire-mesh rounders) में किया जाता है। इन प्रक्रियाओं से तैयार खाद का उपयोग निवासी अपने बगीचों और हरे-भरे स्थानों में करते हैं, जिससे आवासीय परिसर के भीतर ही जैविक कचरे के पुनर्चक्रण (recycling) को बढ़ावा मिलता है।
कॉलोनी में ‘नेकी की दीवार’ भी बनाई गई है, ताकि घरेलू सामानों के दोबारा इस्तेमाल को बढ़ावा मिल सके और जरूरतमंद लोगों की मदद की जा सके। इस पहल का मकसद जिम्मेदारी से चीजों का इस्तेमाल करना, कचरा कम करना और समुदाय की भागीदारी को बढ़ावा देना है।
इस मौके पर बोलते हुए, NDMC के चेयरमैन मनोज कुमार द्विवेदी ने कचरे को उसके स्रोत पर ही 100 प्रतिशत अलग-अलग (segregate) करने, कचरे को वहीं प्रोसेस करने और टिकाऊ कचरा प्रबंधन (sustainable waste management) में समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के महत्व पर जोर दिया।चेयरमैन ने यह भी घोषणा की कि NDMC ने आने वाले महीनों में कम से कम पांच और ‘अनुपम कॉलोनियां’ विकसित करने का लक्ष्य रखा है। इस नए लक्ष्य के तहत ‘चाणक्य रेल एन्क्लेव’ पहली कॉलोनी होगी।Photo : Wikimedia