टोक्यो में 19वीं भारत-जापान विदेश मंत्री स्तरीय रणनीतिक वार्ता आयोजित

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने टोक्यो में अपने जापानी समकक्ष तोशिमित्सु मोतेगी के साथ 19वीं भारत-जापान विदेश मंत्री स्तरीय रणनीतिक वार्ता की।

इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा की और क्षेत्रीय तथा वैश्विक घटनाक्रमों पर चर्चा की।दोनों विदेश मंत्रियों ने आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने और दोनों देशों के बीच सरकार-से-सरकार, व्यवसाय-से-व्यवसाय और लोगों-से-लोगों के संबंधों को और गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की।

उनकी चर्चाओं में हिंद-प्रशांत क्षेत्र की चुनौतियां और अवसर, क्षेत्रीय हॉटस्पॉट, वैश्विक मुद्दे और बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग जैसे विषय शामिल थे।बैठक के दौरान, जयशंकर और मोतेगी ने संयुक्त रूप से एक विशेष लोगो का अनावरण किया। यह लोगो 2027 में भारत और जापान के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ को चिह्नित करता है।

दोनों देश इस महत्वपूर्ण पड़ाव को ‘ईयर ऑफ शेयर्ड होराइजन्स’ (Year of Shared Horizons) के रूप में मनाएंगे।यह लोगो पारंपरिक भारतीय दीपक (दीया) और जापान के उगते सूरज से प्रेरित है।https://x.com/DrSJaishankar/status/2123352252257878162/photo/1