दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोनिया विहार छठ घाट पर संध्या अर्घ्य दिया

छठ पूजा के अवसर पर, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोनिया विहार में यमुना किनारे डूबते सूर्य को संध्या अर्घ्य दिया। उन्होंने हजारों श्रद्धालुओं के साथ मिलकर छठी मैया से दिल्ली के हर परिवार की खुशी, समृद्धि और भलाई के लिए प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जगमगाते घाटों, भक्ति गीतों और हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने यमुना किनारे आस्था और भक्ति का माहौल बना दिया है।

उन्होंने बताया कि इस साल दिल्ली भर में लगभग 1,400 छठ घाटों पर की गई व्यवस्थाएं, धार्मिक परंपराओं के सम्मान और श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।इस अवसर पर सांसद मनोज तिवारी और दिल्ली कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा भी मौजूद थे।https://x.com/CMODelhi/status/2121963400523878532/photo/1