दिल्ली जल बोर्ड द्वारा पाइपलाइन बिछाने के काम के चलते दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।अगले 10 दिनों तक कमल टी-पॉइंट से रामस्वरूप विद्यार्थी मार्ग तक, न्यू रोहतक रोड के दोनों तरफ ट्रैफिक प्रभावित रहेगा।
यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे इस रास्ते से बचें, वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और किसी भी परेशानी से बचने के लिए अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें।दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों से ट्रैफिक निर्देशों का पालन करने और ट्रैफिक कर्मियों का सहयोग करने की भी अपील की है।https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/e/eb/Delhi_road_rohtak.jpg?utm_source=commons.wikimedia.org&utm_campaign=index&utm_content=original