नेपाल के जनकपुर धाम में सरयू-कमला एक्सप्रेस का भव्य स्वागत

24 नवंबर को नेपाल के जनकपुर धाम पहुंचने पर सरयू-कमला एक्सप्रेस का भव्य स्वागत किया गया। यह ट्रेन की पहली (उद्घाटन) यात्रा थी।

ट्रेन में सवार यात्रियों का स्वागत नेपाल के श्रम, युवा और रोजगार मंत्री रामजी यादव, मधेश प्रांत के मुख्यमंत्री सरोज कुमार यादव, भारतीय दूतावास के प्रभारी (चार्ज डी अफेयर्स) और नेपाल रेलवे कंपनी लिमिटेड के प्रतिनिधियों सहित कई वरिष्ठ नेपाली अधिकारियों ने किया।इस पहली यात्रा के उपलक्ष्य में जनकपुर धाम रेलवे परिसर में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

वक्ताओं ने इस पहल की सराहना की और तीर्थयात्राओं को सुगम बनाने तथा भारत और नेपाल के लोगों के बीच आपसी संबंधों को और मजबूत करने में इसके महत्व पर प्रकाश डाला। https://x.com/IndiaInNepal/status/2125204425539207641/photo/1