अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की 75 दिन की उल्टी गिनती शुरू होने के अवसर पर योग महोत्सव, हजारों शामिल हुए

नयी दिल्ली  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की 75-दिवसीय उल्टी गिनती रविवार को महाराष्ट्र के पुणे में योग महोत्सव से शुरू हुई  जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाएगा।  

पुणे के नौरोसजी वाडिया कॉलेज में मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (एमडीएनआईवाई) और आयुष मंत्रालय के राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित कार्यक्रम में हजारों लोग सामान्य योग प्रोटोकॉल (सीवाईपी) के अभ्यास में शामिल हुए।  

आयुष मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक प्रतिभागियों द्वारा उत्साह का प्रदर्शन व्यक्तिगत और सामाजिक सुधार को बढ़ावा देने में योग के बढ़ते महत्व को रेखांकित करता है। महोत्सव को संबोधित करते हुए आयुष मंत्रालय के उप महानिदेशक सत्यजीत पॉल ने कहा  ‘‘योग एक स्वस्थ और बेहतर कल की दिशा में एक वैश्विक आंदोलन है।’’  

नासिक स्थित योग विद्या गुरुकुल के अध्यक्ष विश्वास मांडलिक ने कहा  ‘‘योग भारत की समृद्ध विरासत का एक अद्भुत उपहार है  जिसने दुनिया को एक स्वस्थ स्थान बनाने में मदद की है।’’ उन्होंने कहा  ‘‘योग मूल रूप से एक आध्यात्मिक अनुशासन है जो अत्यंत सूक्ष्म विज्ञान पर आधारित है। यह मन और शरीर के बीच सामंजस्य बनाने पर केंद्रित है।’’ बयान के मुताबिक  संबोधन के बाद एमडीएनआईवाई के विशेषज्ञों द्वारा उनके निदेशक के नेतृत्व में सीवाईपी का प्रदर्शन किया  जिसमें 5 000 से अधिक योग साधकों ने हिस्सा लिया।  

इस कार्यक्रम को आयुष मंत्रालय  एमडीएनआईवाई और अन्य योग संस्थानों के विभिन्न सोशल मीडिया मंचों के माध्यम से प्रसारित किया गया। इसके अलावा भारतीय योग एसोसिएशन ने भी अपनी महाराष्ट्र इकाई के साथ 75वें दिन आईडीवाई- 2024 समारोह का समर्थन किया है।  

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: