रोहित और कोहली से सतर्क रहना होगा : सैंटनर

ऑकलैंड, न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर का मानना है कि बुधवार से यहां शुरू होने वाली पांच मैचों की वनडे श्रृंखला में उनकी टीम को भारत के दिग्गज बल्लेबाजों रोहित शर्मा और विराट कोहली से सतर्क रहना होगा और उनके गेंदबाजों को अनुशासित गेंदबाजी करनी होगी।

रोहित और कोहली अब केवल वनडे प्रारूप में खेलते हैं और सैंटनर ने कहा कि यह दोनों खिलाड़ी अब भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

सैंटनर ने भारत के खिलाफ पहले वनडे की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से कहा ‘‘उनकी उम्र बढ़ रही है लेकिन वे अब भी बहुत अच्छा खेल रहे हैं। हमने वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछली श्रृंखला में देखा था कि उन्होंने कितना अच्छा प्रदर्शन किया। मैं लंबे समय से उनका खेल देख रहा हूं। मैंने रोहित को आईपीएल में करीब से खेलते देखा है।’’

सैंटनर ने कहा कि रोहित और कोहली का शीर्ष क्रम में खेलने का अनुभव उन्हें दमदार प्रतिद्वंद्वी बनाता है। उन्होंने कहा ‘‘उनकी भूमिका यह है कि वे शुरू में काफी आक्रामक खेलें और फिर बीच के ओवरों में पारी को संवारे और अंतिम ओवरों में अपनी पूरी ताकत से बल्लेबाजी करें।’’

सैंटनर ने कहा ‘‘रोहित और कोहली लंबे समय से ऐसा करते आ रहे हैं। शुभमन (गिल) भी पिछले पांच साल से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।’’क्रडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: