भारत मंडपम (प्रगति मैदान) में 14 से 27 नवंबर, 2024 तक आयोजित होने वाले भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) में आगंतुकों के बेहतर अनुभव की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, क्यूआर कोड आधारित व्यापार मेला टिकट अब डीएमआरसी और भारत मंडपम के आधिकारिक ऐप से ऑनलाइन उपलब्ध होंगे।डीएमआरसी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि उसने इस संबंध में एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत कोई भी व्यक्ति दिल्ली मेट्रो ऐप- डीएमआरसी दिल्ली सारथी/डीएमआरसी मोमेंटम 2.0 और भारत मंडपम ऐप के माध्यम से आईआईटीएफ के लिए ऑनलाइन क्यूआर टिकट खरीद सकता है। टिकट 14.11.2024 से वेबसाइट http://itpo.autope.in से भी बुक किए जा सकते हैं।आईटीपीओ में श्री राकेश चंद्र शर्मा, महाप्रबंधक (आईटी)/आईटीपीओ और सुधीर मित्तल, महाप्रबंधक (टेली)/डीएमआरसी ने डॉ. अमित कुमार जैन, निदेशक (संचालन एवं सेवाएं), डीएमआरसी और प्रेमजीत लाल, कार्यकारी निदेशक, आईटीपीओ की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।https://x.com/OfficialDMRC/status/1854864631010938910/photo/1