अफ्रीका के दक्षिणी भाग की यात्रा करने वाले विदेशियों के प्रवेश पर कनाडा ने लगाया प्रतिबंध

टोरंटो, कनाडा ने शुक्रवार को घोषणा की कि उसने उन विदेशी यात्रियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है जिन्होंने पिछले 14 दिन में अफ्रीका के दक्षिणी भाग की यात्रा की है।

कनाडा ने यह निर्णय कोरोना वायरस के नए प्रकार ‘ओमीक्रॉन’ के सामने आने के बाद लिया है। सरकार के मंत्रियों ने यह भी कहा कि पिछले 14 दिन में अफ्रीका के दक्षिणी भाग की यात्रा करने वाले सभी कनाडाई नागरिकों की जांच भी अनिवार्य होगी।

पिछले 14 दिन में कनाडा आने वाले लोगों को भी पृथक-वास में रहने और कोविड संक्रमण की जांच कराने को कहा गया है।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Getty Images

%d bloggers like this: