दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने 19वें ‘अर्बन मोबिलिटी इंडिया कॉन्फ्रेंस एंड एक्सपो’ में प्रतिष्ठित ‘अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस’ जीता

भुवनेश्वर में संपन्न हुए 19वें ‘अर्बन मोबिलिटी इंडिया कॉन्फ्रेंस एंड एक्सपो’ में दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) को ‘इनोवेशन और स्मार्ट मोबिलिटी सॉल्यूशंस में उत्कृष्टता’ (Excellence in Innovation and Smart Mobility Solutions) श्रेणी में प्रतिष्ठित ‘अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस’ से सम्मानित किया गया।

DMRC के प्रबंध निदेशक डॉ. विकास कुमार ने भारत सरकार के आवास और शहरी मामलों के केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के हाथों यह पुरस्कार प्राप्त किया।

इस अवसर पर ओडिशा सरकार के आवास और शहरी विकास मंत्री डॉ. कृष्ण चंद्र महापात्र, भारत सरकार के आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के शहरी विकास विभाग के सचिव सत्येंद्र सिंह, और ओडिशा सरकार के शहरी विकास मंत्रालय की अतिरिक्त मुख्य सचिव उषा पाढ़ी भी मौजूद थीं।

दो दिवसीय सम्मेलन और प्रदर्शनी में दुनिया भर से शहरी गतिशीलता (अर्बन मोबिलिटी) के विशेषज्ञ और पेशेवर शामिल हुए। इसमें इस क्षेत्र के टिकाऊ विकास और प्रगति से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की गई।DMRC ने बताया कि उसने हाल के वर्षों में इनोवेटिव स्मार्ट मोबिलिटी समाधानों पर काफी काम किया है।

इसके लिए डिजिटल टिकटिंग, प्रेडिक्टिव मेंटेनेंस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल, और ग्राहकों की प्रतिक्रिया (कस्टमर रिस्पॉन्स) जैसे क्षेत्रों में कई पहल की गई हैं।https://x.com/OfficialDMRC/status/2114207348403397112/photo/1

%d bloggers like this: