मुंबई, अभिनेत्री गहना वशिष्ठ ने अश्लील फिल्म मामले में अग्रिम जमानत के लिए बंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। इस मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति एवं कारोबारी राज कुंद्रा भी शामिल हैं।
गहना ने उच्च न्यायालय में पिछले सप्ताह याचिका दायर की थी, जिसपर मंगलवार को न्यायमूर्ति एस एस शिन्दे और न्यायमूर्ति एन जे जामदार की पीठ ने सुनवाई की।
इस दौरान गहना के वकील ने जमानत के लिए कई दलीलें रखीं।
उच्च न्यायालय याचिका पर 26 अगस्त को भी सुनवाई जारी रखेगा।
क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons