अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की प्रधानमंत्री ने पिछले महीने वाशिंगटन डी.सी. की अपनी यात्रा और राष्ट्रपति ट्रंप के साथ अपनी अत्यंत उपयोगी चर्चाओं को गर्मजोशी से याद किया। प्रधानमंत्री ने अमेरिका की अपनी यात्रा के दौरान सुश्री तुलसी गबार्ड के साथ अपनी बातचीत पर भी विचार किया और रक्षा, महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों, आतंकवाद-रोधी और वैश्विक चुनौतियों से निपटने में सहयोग को मजबूत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में अमेरिका से भारत की पहली उच्च-स्तरीय यात्रा के रूप में उनकी यात्रा के विशेष महत्व को नोट किया। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति ट्रंप को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि वह और भारत के 1.4 अरब लोग इस साल के अंत में उनका भारत में स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।https://x.com/narendramodi/status/1901656892394426542/photo/1