अरविंद केजरीवाल की प्राथमिकता गरीब लोग नहीं बल्कि मशहूर हस्तियां हैं: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल मुसलमानों को लेकर दोहरा मापदंड अपनाते हैं। उनकी प्राथमिकता गरीब लोग नहीं बल्कि मशहूर हस्तियां हैं। मसूद ने कहा: “केजरीवाल मुंबई की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं, लेकिन दिल्ली के बारे में कुछ नहीं बोलना चाहते। जब जहांगीरपुरी में दंगे हो रहे थे और खुलेआम गोलियां चल रही थीं, तब उन्होंने एक शब्द भी नहीं कहा। अगर केजरीवाल मुख्यमंत्री रहते हुए जहांगीरपुरी में जाकर बैठ जाते, तो इतना नुकसान नहीं होता। जब बिलकिस बानो के दोषियों पर फूल-मालाएं डाली जा रही थीं, तब आप नेता जवाब देने से भी बच रहे थे। सीएए के दौरान जब बच्चों पर लाठियां बरसाई जा रही थीं, तब केजरीवाल एक शब्द भी बोलने को तैयार नहीं थे। तब उन्हें दिल्ली के मुसलमानों की चिंता नहीं थी। वहीं, यह आश्चर्यजनक है कि आज अगर आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को चिंता है भी तो वह मुंबई में बैठे फिल्मी सितारों की, दिल्ली में बैठे गरीबों की नहीं।https://x.com/Imranmasood_Inc/status/1880268622775611718/photo/1

%d bloggers like this: