कांग्रेस नेता और असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस (केकेसी) के अध्यक्ष डॉ. उदित राज ने आम आदमी पार्टी (आप) और अरविंद केजरीवाल पर दलितों और वाल्मीकि समुदाय के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उदित राज ने कहा कि आप को सबसे बड़ी ताकत दलित और वाल्मीकि समुदाय से मिली, लेकिन उन्होंने इस समुदाय के लिए कुछ नहीं किया।आप ने कहा था कि हम आउटसोर्सिंग बंद करेंगे, लेकिन 10 साल में वे केवल 429 नौकरियां ही दे पाए और सब कुछ आउटसोर्स करते रहे। ऐसा करके आम आदमी पार्टी ने आरक्षण को खत्म करने और कमजोर करने का काम किया।“कल हम बौद्ध भिक्षुओं और वाल्मीकि समुदाय के पुजारियों के साथ केजरीवाल जी से मिलने गए थे। लेकिन केजरीवाल जी ने हमारी बात सुनना भी जरूरी नहीं समझा और हमें गिरफ्तार करवा दिया। इससे हम समझ सकते हैं कि उनके दिल में कितनी नफरत है। आप ने कहा था कि अगर सफाई के दौरान वाल्मीकि समुदाय का कोई व्यक्ति मरता है, तो उसे 1 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाएगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं किया गया। आप सरकार ने बाकी लोगों को तीर्थस्थल पर भेज दिया, लेकिन अंबेडकरवादियों को महू और बौद्धों को गया भेजने का कोई प्रावधान नहीं किया,” उदित राज ने कहा। https://x.com/Dr_Uditraj/status/1881632352323154292/photo/1