अश्लील फिल्म मामला: पुलिस ने राज कुंद्रा के विरुद्ध पूरक आरोप पत्र दायर किया

मुंबई, मुंबई पुलिस ने बुधवार को व्यवसायी राज कुंद्रा के विरुद्ध पूरक आरोप पत्र दायर किया जो अश्लील फिल्मों के उत्पादन और ऐप के जरिये उनके प्रदर्शन के मामले में जेल में बंद है। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति 45 वर्षीय कुंद्रा को जुलाई में गिरफ्तार किया गया था।

अपराध शाखा ने यहां मजिस्ट्रेट की एक अदालत में कुंद्रा और उनके सहयोगी रायन थोर्प के विरुद्ध लगभग 1,500 पन्ने का पूरक आरोप पत्र दायर किया।

अपराध शाखा ने इस साल अप्रैल में इस मामले में नौ व्यक्तियों के विरुद्ध पहला आरोप पत्र दायर किया था। कुंद्रा और थोर्प को 19 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था और अभी वे न्यायिक हिरासत में हैं।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: