अमरावती, आंध्र प्रदेश के तापीय बिजलीघरों ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में रिकॉर्ड 1 926.8 करोड़ यूनिट बिजली का उत्पादन किया है। यह पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 13.1 प्रतिशत अधिक है। राज्य ऊर्जा विभाग के विशेष मुख्य सचिव के. विजयानंद ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
आधिकारिक बयान के अनुसार राज्य के तापीय बिजलीघरों ने पिछले वित्त वर्ष की समान छमाही में 1 703.7 करोड़ यूनिट बिजली का उत्पादन किया था और इस साल उत्पादन में 223.1 करोड़ यूनिट की वृद्धि हुई।
विजयानंद ने बयान में कहा ‘‘आंध्र प्रदेश के सरकारी तापीय बिजलीघरों ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही के दौरान रिकॉर्ड 1 926.8 करोड़ यूनिट बिजली का उत्पादन किया।’’ उन्होंने आने वाले महीनों में उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति का भरोसा दिलाया।क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common