अमरावती, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने मंगलवार को 6,600 करोड़ रुपये की लागत वाली कई बिजली परियोजनाओं का डिजिटल माध्यम से उद्घाटन और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने अपने कैंप कार्यालय से कडपा और अनंतपुर में 3,400 करोड़ रुपये की लागत वाली दो सौर ऊर्जा परियोजनाओं की नींव रखी।
इसके अलावा, उन्होंने 2,479 करोड़ रुपये की लागत वाले बिजली के 16 उप-स्टेशनों की नींव रखी और 620 करोड़ रुपये की लागत से बने 12 अन्य उप-स्टेशनों का उद्घाटन किया। रेड्डी ने राज्य भर के अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा, “3,099 करोड़ रुपये की लागत से 14 जिलों में बिजली आपूर्ति बढ़ाने के उद्देश्य से, हमने बिजली के 28 उप-स्टेशन में से कुछ का उद्घाटन किया है और कुछ और की नींव रखी।”
इसके अलावा, आंध्र प्रदेश सौर उर्जा निगम लिमिटेड ने नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में 10,000 करोड़ रुपये के निवेश के लिए हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के साथ एक समझौता किया है। क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia common