आंध्र सरकार की योजना 2028 में अमरावती में राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करने की

अमरावती,  आंध्र प्रदेश के खेल मंत्री एम राम प्रसाद रेड्डी ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार 2028 में अमरावती में राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करने की योजना बना रही है।

             राज्य के खेल मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के निर्देशों के बाद अमरावती में राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिए तैयारियां चल रही हैं।

            राम प्रसाद रेड्डी ने विधानसभा में कहा  ‘‘हम मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के निर्देशों के अनुरूप अमरावती को मेजबान शहर बनाकर 2028 के राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करने की योजना बना रहे हैं। ’’

             उन्होंने आगे कहा कि राज्य ने सबसे अच्छी खेल नीति पेश की है और सरकारी नौकरियों में खेल कोटा बढ़ाकर तीन प्रतिशत कर दिया गया है।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: