आतंकवाद विरोधी मामलों पर भारत-इंडोनेशिया संयुक्त कार्य समूह की 7वीं बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

आतंकवाद विरोधी मामलों पर भारत-इंडोनेशिया संयुक्त कार्य समूह की 7वीं बैठक 12 नवंबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित की गई। इस बैठक की सह-अध्यक्षता भारत के विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव (आतंकवाद विरोधी) डॉ. सुहेल एजाज खान और इंडोनेशिया गणराज्य की राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी एजेंसी (BNPT) में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के उप-प्रमुख, श्री डियोनिसियस एल्वन स्वासोनो ने की। बैठक में दोनों पक्षों के संबंधित विभागों और एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया।

रणनीतिक साझेदारों के रूप में, दोनों पक्षों ने आतंकवाद को रोकने और उसका मुकाबला करने में द्विपक्षीय सहयोग के महत्व पर जोर दिया। दोनों पक्षों ने आतंकवाद के सभी रूपों और प्रकारों की स्पष्ट और कड़े शब्दों में निंदा की, और आतंकवाद के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ (zero tolerance) की नीति को दोहराया।

दोनों पक्षों ने आतंकवाद से व्यापक और निरंतर तरीके से निपटने के लिए निर्णायक और समन्वित अंतरराष्ट्रीय प्रयासों का आह्वान किया।दोनों पक्षों ने घरेलू, क्षेत्रीय और वैश्विक आतंकवाद के परिदृश्य तथा खतरों के आकलन पर विचार-विमर्श किया, जिसमें सीमा पार आतंकवाद भी शामिल है। उन्होंने आतंकवाद से निपटने में आ रही मौजूदा और नई चुनौतियों पर चर्चा की। इनमें आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले कट्टरपंथ और हिंसक चरमपंथ का मुकाबला करना, आतंकवाद के लिए मिलने वाली फंडिंग को रोकना, आतंकवादी उद्देश्यों के लिए इंटरनेट और नई तकनीकों के दुरुपयोग को रोकना, तथा संगठित अपराध और आतंकवाद के बीच के गठजोड़ को खत्म करना शामिल है।दोनों पक्षों ने आतंकवाद से व्यापक और निरंतर तरीके से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने वैश्विक आतंकवाद से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए संयुक्त राष्ट्र (UN), आसियान (ASEAN), ब्रिक्स (BRICS) और FATF जैसे बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

आतंकवाद-रोधी क्षेत्र में चल रहा सहयोग, भारत-इंडोनेशिया की व्यापक रणनीतिक साझेदारी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बना हुआ है।इंडोनेशियाई प्रतिनिधिमंडल 13 नवंबर 2026 को नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) के मुख्यालय का दौरा करेगा, ताकि दोनों देशों के बीच क्षमता निर्माण (कैपेसिटी बिल्डिंग) के उपायों पर चर्चा की जा सके।दोनों पक्ष आतंकवाद-रोधी संयुक्त कार्य समूह (Joint Working Group on Counter-Terrorism) की अगली बैठक जकार्ता में, अपनी सुविधानुसार किसी तारीख पर आयोजित करने के लिए सहमत हुए हैं।https://x.com/MEAIndia/status/2120911293087691042/photo/1

%d bloggers like this: