आम आदमी पार्टी के निलंबित विधायकों ने नेता प्रतिपक्ष आतिशी के साथ राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकालने का फैसला किया। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने उनके मार्च को बीच में ही रोक दिया। जवाब में आतिशी ने मौके पर ही राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन पुलिस अधिकारियों को सौंपा।
आप ने एक्स पर पोस्ट किया” “भाजपा ने पहले तो जय भीम के नारे लगाने पर आप विधायकों को सदन से बाहर निकलवाया और आज विपक्ष के नेता और अन्य विधायकों को विधानसभा में प्रवेश करने देने में बाधा उत्पन्न की। इसके बाद जब विपक्ष के नेता आतिशी जी के नेतृत्व में आप विधायक राष्ट्रपति से मिलने के लिए निकले तो दिल्ली पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते में ही रोक दिया, जिसके बाद विपक्ष के नेता आतिशी जी ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन पुलिस अधिकारियों को सौंपा।”
PC:https://twitter.com/AamAadmiParty/status/1895427283281686825/photo/1