दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने शहीद भगत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी स्कूल (एएफपीएस) के अलंकरण समारोह में शिरकत की। यहां उपस्थित सभी छात्र शहीद भगत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी स्कूल के पहले बैच का हिस्सा हैं और हमें उनसे बहुत उम्मीदें हैं। इन छात्रों में बेजोड़ अनुशासन और देशभक्ति है और वे पहले से ही भविष्य के सैन्य अधिकारियों की झलक दिखाते हैं।
मंत्री ने कहा कि इस स्कूल के माध्यम से दिल्ली सरकार ने वंचित परिवारों के बच्चों में आत्मविश्वास जगाया है.
उन्होंने कहा, “केजरीवाल सरकार यहां के छात्रों को राष्ट्र रक्षक बनने के लिए कैडेट के रूप में तैयार कर रही है और उन्हें सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया करा रही है।”
https://twitter.com/AtishiAAP/status/1662045901240803328/photo/1