आप सांसद ने उप्र में दलित समुदाय के कथित उत्पीड़न पर एनसीएससी को पत्र लिखा

नयी दिल्ली आम आदमी पार्टी से राज्य सभा सदस्य संजय सिंह ने शुक्रवार को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) के अध्यक्ष को पत्र लिखा जिसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार में कथित तौर पर दलितों के उत्पीड़न के मुद्दे को उठाया।

सिंह ने दावा किया कि पिछले कुछ महीनों में दलितों के खिलाफ अपराध बढ़े हैं। उन्होंने आयोग से इस मामले में हस्तक्षेप करने को कहा।

सिंह ने कहा, “इस समुदाय को हिंसा से बचाने के लिए सुरक्षा देना और कड़ी कार्रवाई करना जरूरी है। इसलिए मैं आपसे कड़े कदम उठाने और इस मामले में हस्तक्षेप करने का अनुरोध करता हूं।”

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया

%d bloggers like this: