इंग्लैंड की टी20 विश्व कप टीम में जैसन रॉय नहीं

लंदन, इंग्लैंड ने आस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर से होने वाले टी20 विश्व कप के लिये जैसन रॉय को टीम में नहीं चुना है ।

तेज गेंदबाज मार्क वुड और क्रिस वोक्स को 15 सदस्यीय टीम में रखा गया है जबकि उन्होंने आखिरी बार मार्च में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट खेला था ।

इंग्लैंड पाकिस्तान में इस महीने शुरू हो रही सात मैचों की टी20 श्रृंखला के लिये 19 खिलाड़ियों को ले जायेगा । यह 2005 के बाद इंग्लैंड का पहला पाकिस्तान दौरा है ।

जैसन रॉय पिछले सत्र में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके । द हंड्रेड में भी उन्होंने ओवल इनविंसिबल के लिये छह पारियों में मात्र 8 . 5 की औसत से रन बनाये ।

जोस बटलर टीम के कप्तान होंगे जो चोट के कारण पाकिस्तान के खिलाफ श्रृंखला के शुरूआती मैच नहीं खेल सकेंगे ।

इंग्लैंड टीम :

जोस बटलर (कप्तान), मोईन अली, जॉनी बेयरस्टॉ, हैरी ब्रूक, सैम कुरेन, क्रिस जोर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, आदिल रशीद, फिल साल्ट, बेन स्टोक्स, रीसे टॉपली, डेविड विली, क्रिस वोक्स, मार्क वुड ।

रिजर्व : लियाम डॉसन, रिचर्ड ग्लीसन, टाइमल मिल्स ।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : https://twitter.com/JasonRo94428229/photo

%d bloggers like this: