नयी दिल्ली, खनन कंपनियों वैश्विक नीति निर्माताओं उद्योग जगत के दिग्गजों निवेशकों और प्रौद्योगिकी कंपनियों को एक मंच पर लाने वाला ‘इंडिया माइनिंग वीक’ कार्यक्रम नवंबर में होने के बजाय अब अगले साल फरवरी में आयोजित किया जाएगा।
पहली बार आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम पहले 15-17 नंबर तक होना था लेकिन अब यह 24 से 26 फरवरी 2027 तक यहां यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में होगा।
कोयला मंत्रालय ने बयान में कहा कि कार्यक्रम की नयी तारीखें उद्योग और सरकार के अन्य प्रमुख कार्यक्रमों से टकराव से बचने के लिए तय की गई हैं। इससे मंत्रालयों सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित हो सकेगी।
क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common