प्रिटोरिया (दक्षिण अफ्रीका), अफ्रीकी संघ के एक विशेष दूत ने बुधवार को कहा कि इथियोपिया के संघर्षरत पक्ष दो साल से जारी शत्रुता को समाप्त करने के लिए औपचारिक रूप से सहमत हो गए हैं।
शांति वार्ता पर पहली ब्रीफिंग में नाइजीरिया के पूर्व राष्ट्रपति ओलेसगुन ओबासंजो ने यह टिप्पणी की।
उन्होंने कहा कि इथियोपिया सरकार और टिग्रे अधिकारियों ने कानून व्यवस्था की बहाली, सेवाओं की बहाली और मानवीय आपूर्ति के लिए निर्बाध पहुंच के साथ “व्यवस्थित, सुचारू और समन्वित निरस्त्रीकरण” पर सहमति जताई है।
उल्लेखनीय है कि अफ्रीकी संघ के नेतृत्व वाली वार्ता में संघर्ष समाप्त करने पर जोर दिया जा रहा था।
क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Associated Press (AP)