इराकी सैन्य प्रतिष्ठान को लक्षित विस्फोटकों से लैस दो ड्रोन मार गिराये गए:अमेरिका नीत गठबंधन सेना

बगदाद, इराक के पश्चिमी अनबार प्रांत में अमेरिकी सैनिकों की मौजूदगी वाले एक सैन्य अड्डे को लक्षित विस्फोटकों से लैस दो ड्रोन विमानों को मंगलवार को मार गिराया गया। गठबंधन सेना के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इससे पहले, सोमवार को दो ड्रोन मार गिराये गए थे जो बगदाद हवाई अड्डा पर अमेरिकी सलाहकारों के शिविर की ओर जा रहे थे।

अधिकारी ने अनुसार, आइन अल-असद स्थित रक्षा प्रतिष्ठान द्वारा ड्रोन विमानों को मार गिराया गया था। इराकी सैन्य अधिकारियों की ओर से मंगलवार को जारी एक बयान में भी ड्रोन को मार गिराए जाने की पुष्टि की गई और कहा गया कि एयर बेस के दायरे के बाहर ड्रोन को मार गिराया गया।

एयर बेस में, अमेरिका के नेतृत्व में इस्लामिक स्टेट से लड़ रहे अंतरराष्ट्रीय सैनिक रह रहे हैं।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Associated Press (AP)

%d bloggers like this: