इलेक्ट्रोनिक्स विनिर्माण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए है महत्वपूर्ण प्राथमिकता: अश्विनी वैष्णव

हैदराबाद, केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी तथा रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण पर जोर दिया है और केंद्र तेलंगाना में तीन विनिर्माण ‘क्लस्टरों’ को समर्थन दे रहा है।

वैष्णव महबूबनगर जिले के दिवितिपल्ली में एक क्लस्टर का दौरा करने के लिए तेलंगाना पहुंचे हैं। उन्होंने आरजीआई हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा ‘‘यह ‘क्लस्टर’ मुख्य रूप से बैटरी पैक सेल विनिर्माण और लिथियम बैटरी पर केंद्रित होगी जो हमारे देश में तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग के लिए महत्वपूर्ण हैं।’’

उन्होंने कहा कि केंद्र राज्य सरकार के साथ मिलकर इस परियोजना में सहयोग कर रहा है तथा बुनियादी ढांचे के लिए धन मुहैया करा रहा है।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडियाफोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: