श्रम और रोजगार मंत्रालय ने सूचित किया है कि ईपीएफओ ने जनवरी, 2023 के महीने में 14.86 लाख शुद्ध सदस्य जोड़े हैं। महीने के दौरान जोड़े गए 14.86 लाख सदस्यों में से लगभग 7.77 लाख नए सदस्य पहली बार ईपीएफओ के दायरे में आए हैं। नए शामिल सदस्यों में, उच्चतम नामांकन 2.26 लाख सदस्यों के साथ 18-21 वर्ष के आयु-समूह में पंजीकृत है, इसके बाद 22-25 वर्ष के आयु-समूह में 2.06 लाख सदस्य हैं। माह के दौरान कुल नए सदस्यों में 18-25 वर्ष के आयु वर्ग के सदस्यों की संख्या 55.52% है। यह इंगित करता है कि अधिकांश सदस्य देश के संगठित क्षेत्र के कार्यबल में शामिल होने वाले पहली बार नौकरी चाहने वाले हैं।
जनवरी, 2023 के महीने में केवल 3.54 लाख सदस्य ईपीएफओ से बाहर हुए हैं। यह पिछले चार महीनों में सबसे कम निकासी है।
Photo : Wikipedia