ईरान को चाबहार मुद्दे पर भारत, अन्य देशों के साथ संबंध बढ़ाने चाहिए: ईरानी राजदूत

नयी दिल्ली, चाबहार बंदरगाह को क्षेत्रीय संपर्क के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए ईरानी राजदूत मोहम्मद फथाली ने शुक्रवार को यहां कहा कि तेहरान का मानना है कि ईरान को इस मुद्दे पर भारत और अन्य देशों के साथ अपने संबंधों का विस्तार करना चाहिए। उनकी यह टिप्पणी प्रतिबंधों पर अमेरिकी नीतियों में हाल ही में हुए बदलावों की पृष्ठभूमि में आई है।

दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन में उनसे चाबहार बंदरगाह परियोजना के भविष्य के बारे में पूछा गया। फथाली ने कहा चाबहार बंदरगाह के बारे में आप जानते हैं कि चाबहार बंदरगाह महत्वपूर्ण है। यह अफगानिस्तान और मध्य एशिया तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। हमारे कुछ देशों विशेष रूप से भारत के साथ अच्छे संबंध हैं। हमारा मानना है कि हमें इस मुद्दे पर अपने संबंधों को मजबूत और विस्तारित करना चाहिए।

चाबहार बंदरगाह परियोजना की परिकल्पना अफगानिस्तान को उसके पुनर्निर्माण और आर्थिक विकास के लिए आवश्यक संपर्कता प्रदान करने और मध्य एशिया के साथ व्यापार और आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए की गई थी।क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडियाफोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: