ईरान ने अपनी बैलिस्टिक मिसाइल के नए संस्करण का अनावरण किया

तेहरान, ईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम को लेकर पश्चिमी देशों से जारी तनातनी के बीच बृहस्पतिवार को खुर्रमशहर बैलिस्टिक मिसाइल के नए संस्करण का अनावरण किया। अधिकारियों ने तेहरान में हुए एक कार्यक्रम में खुर्रमशहर-4 मिसाइल पत्रकारों को दिखाई। रक्षा मंत्री जनरल मोहम्मद रजा आश्तियानी ने कहा कि इस मिसाइल को दागने के लिए कम समय में तैयार किया जा सकता है।

             ईरानी अधिकारियों ने बताया कि मिसाइल 1,500 किलोग्राम युद्घक सामग्री लेकर 2,000 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है। मिसाइल का नाम ईरान के शहर खुर्रमशहर के नाम पर रखा गया है। 1980 में ईरान-इराक युद्ध के दौरान इस शहर में भीषण लड़ाई हुई थी।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: