ईरान परमाणु वार्ता स्थगित, यूरोपीय राजनयिकों ने इसे निराशाजनक बताया

वियना, 17 दिसंबर (एपी) ईरान के साथ 2015 के परमाणु समझौते को बहाल करने के इरादे वियना में चल रही वार्ता शुक्रवार को स्थगित कर दी गई। वार्ता को रोकने के बाद ईरान के वार्ताकारों को उनके देश वापस लौटने और चर्चाएं करने का समय दिया गया है। ईरान की नयी मांगों को लेकर तनावपूर्ण वार्ता होने के बाद यह फैसला लिया गया है।

यूरोपीय राजनयिकों ने कहा कि वार्ता पर विराम निराशाजनक है और वियना में वार्ताकार तेजी से वार्ता के अंतिम दौर तक पहुंच रहे हैं।

वार्ता में शामिल पक्षों ने कहा कि उनका लक्ष्य वार्ता को जल्द फिर से शुरू करना है। हालांकि, उन्होंने अभी इसके लिये कोई तारीख तय नहीं की है।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: