देहरादून उत्तराखंड राज्य विधानसभा का अगला सत्र 27 अक्टूबर से प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में होगा।
विधानसभा सचिवालय द्वारा इस संबंध में यहां जारी अधिसूचना के अनुसार राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने विधानसभा का सत्र 27 अक्टूबर को पूर्वाहन 11 बजे से चमोली जिले में स्थित गैरसैंण में आहूत किया है ।
अगले साल की शुरूआत में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव से पहले पुष्कर सिंह धामी सरकार के कार्यकाल का यह अंतिम सत्र होगा। क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common