उत्तरी दारफूर में संयुक्त राष्ट्र खाद्य अभियान निलंबित, दो लाख लोगों के प्रभावित होने की आशंका

काहिरा, विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) ने अपने गोदामों पर हाल के हमलों के बाद सूडान के उत्तरी प्रांत दारफूर प्रांत में अपना अभियान अस्थायी रूप से बंद कर दिया है जिससे करीब 20 लोगों पर असर पड़ने की आशंका है।

संयुक्त राष्ट्र की खाद्य एजेंसी की ओर से बृहस्पतिवार को जारी बयान में कहा गया है कि क्षेत्र में उसके तीन गोदामों पर हमला एवं लूटपाट हुयी तथा 5000 मीट्रिक टन खाद्यान्न की चोरी हो गयी।

सप्ताह के प्रारंभ में डब्ल्यूएफपी ने कहा था कि उत्तरी दारफूर प्रांत की राजधानी अल फाशर में हथियारबंद समूह ने उसके एक गोदाम पर हमला किया जिसके बाद स्थानीय प्रशासन ने पूरे प्रांत में कर्फ्यू लगा दिया।

डब्ल्यूएफओ के अनुसार उसके बाद भी हमले बृहस्पतिवार तड़के तक जारी रहे, सैंकड़ों लुटेरों ने उसके गोदामों में तोड़फोड़ की।

कार्यक्रम के निदेशक डेविड बीजली ने कहा, ‘‘ इस चोरी से करीब 20 लाख लोगों के मुंह का निवाला छिन गया जिसकी उन्हें दरकार थी। यह न केवल पूरे देश में हमारे अभियान के लिए झटका है बल्कि इसने हमारे कर्मियों की जान भी खतरे में डाल दी है एवं सबसे निर्धनतम परिवारों की जरूरतों को पूरा करने की हमारी क्षमता भी जोखिम से घिर गयी है। ’’

डब्ल्यूएफपी का फैसला अक्टूबर के सैन्य तख्तापलट के बाद उत्पन्न राजनीतिक उथल-पुथल के बीच आया है।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: