उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू 30 नवंबर को होने वाले एससीओ सम्मेलन की अध्यक्षता कर सकते हैं

नयी दिल्ली, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों के शासनाध्यक्षों की परिषद की 30 नवंबर को आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर सकते हैं।

भारत पहली बार एससीओ देशों के शासनाध्यक्षों की परिषद के सम्मेलन की मेजबानी करने जा रहा है।

भारत और पाकिस्तान वर्ष 2017 में एससीओ के स्थायी सदस्य बने थे। इनके अलावा रूस, चीन, कजाख्स्तान, किर्गीजिस्तान, तजाकिस्तान और उज्बेकिस्तान इसके सदस्य हैं।

समझा जाता है कि नायडू सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया

%d bloggers like this: