उम्मीद है कि जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखूंगा: अर्जुन

मुम्बई, तेलुगू फिल्म अभिनेता अल्लू अर्जुन का कहना है कि उन्हें एक हिंदी फिल्म में अभिनय करने का प्रस्ताव मिला है, लेकिन उत्तर (उत्तरी भारत) के उनके प्रशंसकों को अभी थोड़ा इंतजार करना होगा।

अर्जुन (39) ने कहा कि बॉलीवुड फिल्म में वह काम करने को तैयार हैं बशर्ते कि वह परियोजना रोमांचक हो।

उनकी हालिया तेलुगू फिल्म ‘पुष्पा: द राईज’ ने 17 दिसंबर को रिलीज होने के बाद दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये की कमाई की है।

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘मुझे एक प्रस्ताव मिला है लेकिन उस पर कोई ठोस बात नहीं हुई थी। उम्मीद है कि ऐसा शीघ्र ही होगा। इसके लिए साहस की जरूरत होती है, आपको जोखिम उठाना पड़ता है।”

मशहूर निर्माता अल्लू अरविंद के बेटे अर्जुन ‘‘बन्नी’’, ‘‘आर्या’’, ‘‘देसमुडुरू’’, ‘‘पारूगु’’ और ‘‘अला वैकुंठपूरमुलू’’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: