एंड्रयू मैकडोनाल्ड कोरोना पॉजिटिव, श्रीलंका दौरे के शुरूआती हिस्से से बाहर

मेलबर्न, आस्ट्रेलिया के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं और श्रीलंका दौरे के पहले हिस्से से बाहर रहेंगे ।

आस्ट्रेलियाई टीम के श्रीलंका रवाना होने से पहले बुधवार को कराई गई जांच में 40 वर्ष के मैकडोनाल्ड पॉजिटिव पाये गए । वह एक सप्ताह मेलबर्न में पृथकवास में रहेंगे और आठ जून को दूसरे टी20 से पहले कोलंबो में टीम के साथ जुड़ेंगे ।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने बुधवार को कहा ,‘‘ आस्ट्रेलियाई पुरूष टीम के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं और वह बाद में श्रीलंका जायेंगे ।’’

उनकी गैर मौजूदगी में सहायक कोच माइकल डि वेनुटो टीम का मार्गदर्शन करेंगे ।

आस्ट्रेलिया और श्रीलंका तीन टी20 और पांच वनडे मैच खेलेंगे । इसके बाद गॉल में दो टेस्ट मैच खेले जाने हैं ।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: