एनआईए ने परमबीर सिंह के खिलाफ आरोप लगाने वाले दो कारोबारियों का बयान दर्ज किया

मुंबई, राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने शुक्रवार को कथित क्रिकेट सट्टेबाज सोनू जालान और कारोबारी मयूरेश राउत का बयान दर्ज किया। दोनों ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के खिलाफ आरोप लगाए थे।

जालान ने हाल में महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक को एक पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि सिंह और कुछ अन्य पुलिस अधिकारियों ने उससे 3.45 करोड़ रुपये की वसूली की थी।

राउत ने आरोप लगाया था कि ठाणे पुलिस के निरीक्षक राजकुमार कोठमीरे और पूर्व पुलिस अधिकारी प्रदीप शर्मा ने सिंह के इशारे पर उसे प्रताड़ित किया और उसकी दो कार ले गए।

जालान और राउत दोनों दक्षिण मुंबई में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण के कार्यालय पहुंचे।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: