दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने एनसीसी भवन, रोहिणी में दिल्ली एनसीसी कैडेटों के लिए भूमिगत शूटिंग रेंज का उद्घाटन किया। शूटिंग रेंज 365 दिन 24 घंटे खुली रहेगी। आतिशी ने कहा, “यह सभी मौसमों में इस्तेमाल होने वाली शूटिंग रेंज बुलेट प्रूफ छत, 6 फायरिंग लेन, इलेक्ट्रॉनिक टारगेट कंट्रोल सिस्टम समेत सभी नवीनतम सुविधाओं से लैस है। यहां से भविष्य के मनु भाकर-गगन नारंग प्रशिक्षण लेंगे और देश के लिए ओलंपिक पदक लाएंगे।” दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कहा, “अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में दिल्ली सरकार ने एक बार फिर दिल्ली के हर खिलाड़ी को भरोसा दिलाया है कि पैसे की कमी कभी भी उनकी प्रतिभा के आड़े नहीं आएगी।” अरविंद केजरीवाल ने कहा: “अब युवाओं के लिए शूटिंग जैसे महंगे खेल में भी पैसा बाधा नहीं बनेगा। दिल्ली सरकार ने रोहिणी में अत्याधुनिक शूटिंग रेंज शुरू करके खिलाड़ियों के सपनों को पंख दिए हैं। यहां एनसीसी कैडेट्स को आधुनिक सुविधाओं के साथ 24×7 प्रशिक्षण मिलेगा। हमारे युवाओं का जुनून भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। अगला ओलंपिक गोल्ड यहीं से आएगा।”https://x.com/AamAadmiParty/status/1861444858910511470/photo/2