एफसी गोवा ने जमशेदपुर एफसी को 3-0 से हराया

मडगांव, एफसी गोवा ने गुरूवार को यहां जमशेदपुर एफसी को 3-0 से हराकर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के इस सत्र के पहले घरेलू मैच में जीत दर्ज की।

उसके लिये इकेर गुआरोतजेना और नोआ वेल सादोऊ ने गोल कर पहले 15 मिनट के अंदर अपनी टीम को 2-0 से आगे कर दिया।

ब्रायसन फर्नांडिज ने 93वें मिनट में अपनी टीम के लिये तीसरा गोल दागा।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : https://en.wikipedia.org/wiki/FC_Goa#/media/File:FC_Goa_logo.svg

%d bloggers like this: