दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) अपने प्रत्येक वार्ड में दिल्ली में पेड़ों की जनगणना कराएगा। अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण में नगर निगम वार्डों में गिनती का कार्य किया जाएगा और दूसरे चरण में कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित तकनीक के माध्यम से पेड़ों की लोकेशन और टैगिंग की जाएगी।
दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने कहा कि यह पहली बार है कि नगर निगम वार्डों में ‘वृक्षों की जनगणना’ की जा रही है। ओबेरॉय ने कहा, दिल्ली सरकार द्वारा की गई पहल की तर्ज पर, एमसीडी में आप के नेतृत्व वाली सरकार हरियाली को बढ़ावा दे रही है।
इसके लिए पहली बार वार्डों में ‘वृक्ष गणना’ की प्रक्रिया शुरू की गई है। पेड़ों की गिनती की प्रक्रिया निगम के सभी वार्डों में की जाएगी और इसे 15 दिनों के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।
ओबेरॉय ने कहा, पेड़ों की गणना से अवैध पेड़ों की कटाई को नियंत्रित करने और शहर की हरियाली सुनिश्चित करने में भी मदद मिलेगी।