भुवनेश्वर, ओडिशा सरकार ने सिमिलिपाल बाघ अभयारण्य (एसटीआर) में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत करने के लिए सशस्त्र पुलिस रिजर्व (एपीआर) की एक समर्पित इकाई स्थापित की है। गृह विभाग की एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई है। वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा जारी एक अन्य अधिसूचना में कहा गया है कि विभिन्न श्रेणियों के 131 कर्मियों वाला एपीआर एक संयुक्त कार्यबल का गठन करेगा। इसमें कहा गया है कि इस बल का प्रशासनिक नियंत्रण मयूरभंज के एसपी के अधीन होगा जबकि परिचालन नियंत्रण सिमिलिपाल बाघ अभयारण्य क्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक और संयुक्त कार्यबल के परामर्श से किया जाएगा। अधिसूचना में कहा गया है कि इस बल का उद्देश्य शिकार विरोधी प्रयासों को बढ़ावा देना वन्यजीवों और वन संसाधनों की रक्षा करना और बाघ संरक्षित क्षेत्र के भीतर कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडियाफोटो क्रेडिट : Wikimedia common