कतर के अमीर 17 और 18 फरवरी को भारत आएंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी 17-18 फरवरी 2025 को भारत की राजकीय यात्रा पर आएंगे। उनके साथ मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों और एक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल सहित एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आएगा। कतर के अमीर की यह दूसरी भारत यात्रा होगी। इससे पहले वे मार्च 2015 में राजकीय यात्रा पर भारत आए थे। कतर के अमीर का 18 फरवरी 2025 को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में औपचारिक स्वागत किया जाएगा।

अपनी यात्रा के दौरान, महामहिम अमीर माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के साथ चर्चा करेंगे, जो उनके सम्मान में भोज का आयोजन भी करेंगी। महामहिम अमीर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेंगे। भारत और कतर के बीच दोस्ती, विश्वास और आपसी सम्मान के गहरे ऐतिहासिक संबंध हैं। हाल के वर्षों में, व्यापार, निवेश, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, संस्कृति और लोगों के बीच संबंधों के क्षेत्रों सहित दोनों देशों के बीच संबंध

लगातार मजबूत हुए हैं। कतर में रहने वाला भारतीय समुदाय कतर का सबसे बड़ा प्रवासी समुदाय है, और कतर की प्रगति और विकास में इसके सकारात्मक योगदान के लिए इसकी सराहना की जाती है। अमीर की यात्रा हमारी बढ़ती बहुमुखी साझेदारी को और गति प्रदान करेगी।

https://en.wikipedia.org/wiki/Tamim_bin_Hamad_Al_Thani#/media/File:%D8%AA%D9%85%D9%8A%D9%85_%D8%A8%D9%86_%D8%AD%D9%8 5%D8%AF_%D8%A8%D9%86_%D8%AE%D9%84%D9%8A%D9%81%D8%A9_%D8%A2%D9%84_%D8%AB%D8%A7%D9%86%D9%8A_(49759678641)_(क्रॉप्ड).jpg

%d bloggers like this: