कांगो में इबोला संक्रमण का प्रकोप बढ़ने की चेतावनी, अधिक सहायता पहुंचाने की अपील

बुनिया (कांगो),  पूर्वी कांगो में इबोला संक्रमण से निपट रहे  स्वास्थ्यकर्मियों और राहत सहायता समूहों ने बृहस्पतिवार को आगाह किया कि इसका प्रकोप बढ़ सकता है। उन्होंने अधिक आपूर्ति बढ़ाने और अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की अपील की।

             स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि सशस्त्र समूह एक ऐसे क्षेत्र की सुरक्षा को लगातार खतरा पहुंचा रहे हैं जो पहले से ही विस्थापन और मानवीय संकट से जूझ रहा है।

            अलीमा नामक एक सहायता समूह के बुनिया क्षेत्र समन्वयक हामा अमाडो ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया  ‘‘स्थिति चिंताजनक है क्योंकि संक्रमण तेजी से फैल रहा है। यह कई क्षेत्रों में फैल रहा है। इसलिए सभी को एकजुट होना होगा।’’

            उन्होंने कहा  ‘‘हम अभी नहीं कह सकते कि स्थिति नियंत्रण में है।’’

            स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि इबोला वायरस के बुंडीबुग्यो प्रकार से निपटने के लिए कोई टीका या दवा उपलब्ध नहीं है  जो पहली ज्ञात मौत के बाद हफ्तों तक बिना पता चले फैलता रहा।

            इबोला वायरस के संक्रमण से अब तक 139 संदिग्ध मौतें हुई हैं और लगभग 600 संदिग्ध मामले सामने आए हैं।

क्रडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: