नयी दिल्ली, कांग्रेस ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के लिए रविवार को 250 उम्मीदवारों की सूची जारी की। पार्टी पदाधिकारियों ने यह जानकारी दी।.
एमसीडी के 250 वार्ड के लिए चार दिसंबर को मतदान होगा और मतों की गिनती सात दिसंबर को होगी।.
पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने उम्मीदवारों की सूची संलग्न करते हुए ट्विटर पर कहा, ‘‘एमसीडी चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की अनुमोदित सूची की घोषणा करते हुए मुझे खुशी हो रही है। सभी योद्धाओं को शुभकामनाएं।’’.
क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons