कीर्ति वर्धन सिंह ने कोटे डी आइवर के राष्ट्रपति अलासेन ओट्टारा से मुलाकात की

विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कोटे डी आइवर के राष्ट्रपति अलासेन ओट्टारा से मुलाकात की और भारत तथा इस पश्चिम अफ्रीकी देश के बीच बढ़ती साझेदारी पर चर्चा की। बैठक के दौरान, दोनों पक्षों ने भारत-कोट डी आइवर संबंधों और आपसी सहयोग को और मज़बूत करने की अपनी प्रतिबद्धता पर चर्चा की।

सिंह ने कहा कि इन चर्चाओं ने अफ्रीका के साथ मज़बूत और गहरे संबंध बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को फिर से दोहराया।उन्होंने कहा कि भारत, कोटे डी आइवर (Côte d’Ivoire) के साथ अपनी पुरानी दोस्ती को और मजबूत करने और कई क्षेत्रों में आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए उत्सुक है।https://x.com/KVSinghMPGonda/status/2086095449828819224/photo/1

%d bloggers like this: