प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिकी उपराष्ट्रपति का फोन आया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिका के उपराष्ट्रपति श्री जे.डी. वेंस का फोन आया। प्रधानमंत्री और उपराष्ट्रपति वेंस ने भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा की।

उन्होंने उच्च-स्तरीय बातचीत में बनी निरंतर गति पर ध्यान दिया और व्यापार, रक्षा, महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों, ऊर्जा सुरक्षा और महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।उन्होंने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।

प्रधानमंत्री ने उपराष्ट्रपति वेंस और श्रीमती उषा वेंस को उनके बेटे के जन्म पर हार्दिक बधाई दी और परिवार को शुभकामनाएं दीं।https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Prime_Minister_of_Bharat,_Shri_Narendra_Damodardas_Modi_with_Vice_President_of_the_United_States,_Mr._JD_Vance.jpg

%d bloggers like this: