कुछ समूह यह दर्शाने का प्रयास कर रहे कि मोदी सरकार ईसाई समुदाय के खिलाफ रही है: मुरलीधरन

कोट्टायम (केरल), विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने सोमवार को कहा कि कुछ समूह छिटपुट घटनाओं के आधार पर गलत तरीके से यह दर्शाने का प्रयास कर रहे कि नरेंद्र मोदी सरकार ईसाई समुदाय के खिलाफ रही है।

मुरलीधरन केरल कैथोलिक समुदाय के एक आध्यात्मिक नेता और समाज सुधारक संत कुरियाकोस एलियास चवारा की 150वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबाधित कर रहे थे।

मंत्री ने कहा कि यह पूरी तरह से गलत और दुर्भाग्यपूर्ण है क्योंकि प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार को सभी धर्मों से प्रेम और स्नेह है।

उन्होंने कहा कि हाल में मिशनरी ऑफ चैरिटी (एमओसी) के बैंक खातों को प्रतिबंधित करने के कदम को व्यापक तौर पर केंद्र सरकार की तरफ से की गई कार्रवाई के तौर पर दर्शाया गया।

हालांकि, जब एमओसी की तरफ से कहा गया कि उन्होंने खुद ही अपने खाते बंद किए हैं तो इसे कोई प्रचार नहीं मिला।

मुरलीधरन ने कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश में विभिन्न सांप्रदायिक समस्याओं के लिए आरोप प्रधानमंत्री पर मढ़ने के प्रयास किए गए।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: