कृतिका कामरा ‘पीपली लाइव’ की निर्देशक अनुषा रिजवी की अगली फिल्म में काम करेंगी

मुंबई,  भीड़    बंबई मेरी जान   और  ग्यारह ग्यारह  जैसी फिल्मों के लिए मशहूर अभिनेत्री कृतिका कामरा   पीपली लाइव  से मशहूर अनुषा रिजवी द्वारा निर्देशत एक आगामी महिला-प्रधान ड्रामा में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्माण जियो स्टूडियोज द्वारा किया जा रहा है और इसमे शीबा चड्ढा और श्रेया धनवंतरी भी काम करेंगी। फिल्म का शीर्षक अभी तय नहीं किया गया है।

            दिल्ली की जीवंत पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म एक मार्मिक मानवीय कहानी को उजागर करती है जो अपनी नायिकाओं की ताकत और दृढ़ता को दर्शाती है।

            जियो स्टूडियोज के एक प्रतिनिधि ने कहा कि वे इस फिल्म के लिए इतनी प्रतिभाशाली टीम को एक साथ लाने को लेकर उत्साहित हैं। प्रतिनिधि ने एक बयान में कहा   कहानी प्रभावशाली और समय के अनुरूप है  और हमें विश्वास है कि यह दर्शकों पर गहरा असर करेगी। फिल्म की शूटिंग अप्रैल के पहले सप्ताह में राजधानी में शुरू हो चुकी है।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: